झांसी, मार्च 22 -- झांसी,संवाददाता नगर निगम की खाली पड़ी बंजर भूमि पर मकान बनाकर टपरा डालकर कब्जे की सूचना पर गुरुवार सहायक नगर आयुक्त ने प्रवर्तन दल टीम के साथ मिलकर जेसीबी से अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया। बताया गया है कि करीब 6 हजार वर्गमीटर भूमि पर कुछ लोगों ने टप्पर डाला फिर मकान बना लिया था। नगर निगम के मौजा गढियागांव में राज्य सरकार/नगर निगम की भूमि संख्या 1589 रकवा 0.0927 हेक्टेयर राजस्व अभिलेखों में बंजर भूमि के नाम दर्ज है। सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार को शिकायत मिली कि उक्त भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर टप्पर आदि डालकर मकान बना लिए है। मौके पर जांच करने पर नगर निगम की करीब छह हजार वर्गमीटर भूमि कब्जा पाए जाने पर सहायक नगर आयुक्त ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल एस के सिंह के साथ मिलकर कार्रवाई कर भूमि को कब्जामुक्त करा लिया है। वहीं नग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.