गढ़वा, फरवरी 7 -- फोटो संख्या प्रताप दो- सिंबल प्राप्त करते प्रत्याशी गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा के 12 व मझिआंव के नौ अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को सिंबल दिया गया है। अब प्रत्याशी पूरी तरह से प्रचार-प्रसार में जुट जाएंगे। नगर परिषद गढ़वा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता राज महेश्वरम के कार्यालय में और मझिआंव के प्रत्याशियों को निर्वाची पदाधिकारी सह गढ़वा एसडीओ संजय कुमार के कार्यालय में चुनाव चिह्न प्रदान किया गया। गढ़वा से अनिल कुमार पांडेय को एयरकंडीशनर, अनीता दत्त को छड़ी, अलखनाथ पांडेय को चूड़ियां, आशीष कुमार सोनी को बैटरी टार्च, कंचन जायसवाल को बेंच, दीपक कुमार शर्मा को बिस्कुट, बसंत लाल को बक्सा, मो मासूम राजा को ईंटें, मोहम्मद याकूब को बाल्टी, विकास कुमार माली को कैमरा, संजय कुमार को कार्पेट व संतोष कुमार के...