श्रीनगर, अगस्त 19 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. श्री प्रकाश सिंह से वार्ता कर कक्षाओं की छत लीकेज होने, महिला पठन कक्ष संचालित किए जाने सहित 7 सूत्रीय मांगपत्र दिया। गढ़वाल विवि के छात्रसंघ अध्यक्ष जसवंत सिंह राणा और विवि प्रतिनिधि आशीष पंत ने कहा कि शिक्षा विभाग की छत टपकने से कक्षाओं में पानी भर रहा है, जिससे छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़़ रहा है। कहा कि पूर्व में भी इसकी सूचना गढ़वाल विवि प्रशासन को दे दी गई थी, लेकिन कोई भी कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई। उन्होंने जल्द से समस्या का समाधान किए जाने की मांग की है।छात्रसंघ अध्यक्ष राणा ने गढ़वाल विवि में महिला पठन कक्ष संचालित किए जाने, इंजीनियरिंग विभाग में विद्युत कटौती की समस्या का समाधान करने, स्नातक स्तर पर बीएससी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.