श्रीनगर, मार्च 4 -- हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि में सत्र 2025-26 के स्नातक में प्रवेश सीयूईटी के माध्यम से करवाए जाएंगे। गढ़वाल विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओम प्रकाश सिंह गुसाईं ने बताया कि गढ़वाल विवि में एनटीए के माध्यम से आयोजित होने वाली सीयूईटी प्रवेश परीक्षा के जरिए ही स्नातक कक्षाओं में प्रवेश दिया जाएगा। बताया कि छात्र-छात्राएं 22 मार्च तक एनटीए की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपने विषयों को ध्यानपूर्वक भरने की अपील की है। बताया कि स्नातक में प्रवेश के लिए विषयों की मैपिंग गढ़वाल विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.