बिजनौर, दिसम्बर 9 -- याद-ए-ख़लील ऑल इण्डिया फुटबॉल टूर्नामेंट में गढ़वाल रायफल ने फरीदकोट को पराजीत किया। गढ़वाल रायफल ने फरीदकोट को पराजित कर फाइनल मे प्रवेश किया। सोमवार को हिन्दू इंटर कॉलेज के निकट स्थित मैदान पर नगीना फुटबॉल क्लब नगीना के तत्ववधान मे आयोजित याद-ए-ख़लील नाम से चल रहे ऑल इण्डिया फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्यारवें दिन मे फरीदकोट व गढ़वाल रायफल के बीच मेच खेला गया, जिसमें गढ़वाल रायफल ने फरीद कोट को 4-1 से पराजित किया। रेफरी सुभाष कपूर उर्फ़ पापी व लाइनमैन गोहर निसार,शमशाद मुल्तानी तथा कमैंन्ट्रेटर आज़म मुल्तानी व इरफ़ान अंसारी थे। इस मौके पर सिद्दीक मुल्तानी, शानू मालिक, ताहिर मुल्तानी,ज़ाहिद अंसारी, हाशिम इस्लाम, शेख़ नौशाद परवेज़,निसार मुल्तानी,नासीर मुल्तानी,मोहसिन चांद, शाकिर उस्मानी, अब्दुल हमीद, जहांगीर खलीफा, लाला विनोद अग्रवाल आद...