गढ़वा, जनवरी 19 -- कलश यात्रा में शामिल हुए पूर्व मंत्री, कंधे पर पालकी उठाकर किया नगर भ्रमण फोटो संख्या प्रताप तीन : कार्यक्रम में मंचासीन पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर, रामचंद्र चंद्रवंशी और अन्य गढ़वा, प्रतिनिधि। शहर के गढ़देवी मंदिर परिसर में प्रथम तल पर श्री अर्द्धनारीश्वर महादेव की प्राण-प्रतिष्ठा की जा रही है। उसे लेकर आयोजित तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान सोमवार से शुरू हो गया। प्रथम दिन 19 जनवरी को जलयात्रा सह नगर भ्रमण के साथ प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत की गई। समारोह में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, पूर्व मंत्री सह मां गढ़देवी मंदिर धार्मिक न्यास समिति के अध्यक्ष रामचंद्र चंद्रवंशी सहित अन्य अतिथि शामिल हुए। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के बाद कलशयात्रा प्रारंभ हुई। पूर्व मंत्री अर्द्धनारीश्वर महादेव की पा...