आरा, जनवरी 5 -- -हाजीपुर जोन के जीएम के आने की सूचना पर रोक दी गई थी ट्रेन गड़हनी, एक संवाददाता। आरा-सासाराम रेल लाइन के गड़हनी रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरातफरी का माहौल कायम हो गया, जब सोमवार को गड़हनी स्टेशन पर दिन के 12:11 बजे 63370 सासाराम-आरा पैसेंजर ट्रेन स्टेशन पहुंची और उसे रोक दिया गया। काफी इंतजार के बाद ट्रेन नहीं खुलने पर यात्रियों का आक्रोश बढ़ता गया। इसके बाद घोषणा की गई कि हाजीपुर जोन के जीएम के आने की सूचना है, उनके आने के बाद इस गाड़ी को खोला जाएगा। इसके बाद यात्रियों का गुस्सा भड़क गया और यात्री स्टेशन उपाधीक्षक कार्यालय पहुंच हंगामा खड़ा कर दिया। दरअसल, इस पैसेंजर ट्रेन में सवार कुछ यात्रियों को आरा से लंबी दूरी की ट्रेन पकड़नी थी, जबकि गड़हनी में ट्रेन खड़ी कर दी गई थी। यात्रियों ने बताया कि उन्हें दिल्ली और मुम्बई की ट्रेन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.