आरा, जनवरी 8 -- गड़हनी, एक संवाददाता। स्थानीय पवार सब स्टेशन गड़हनी में गुरुवार को 11:37 बजे तक सहायक विद्युत अभियंता नहीं पहुंचे। इसे ले कई उपभोक्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों से लोग बिजली से जुड़ी कई समस्याओं के साथ उनसे मिलने का इंतजार कर रहे थे। उपभोक्ता मो सोनू ने बताया कि 11 बजे मैं आया हूँ लेकिन साहब के बारे में कोई मुझे सही जानकारी भी नहीं दे रहा है। मुझे बिजली बिल सुधार करवाना था। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष कुमार अरविंद सिंह ने बताया कि गुरुवार को साढ़े दस बजे बिजली पोल और तार की समस्या को ले कार्यालय पहुंचा तो सहायक विद्युत अभियंता गायब थे। उनके मोबाइल पर सम्पर्क किया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। इस सम्बंध में जब सहायक विद्युत अभियंता से उनके सरकारी मोबाइल पर 12:33 बजे संपर्क किया गया तो आगिआंव कनीय अभियंता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.