आरा, जनवरी 11 -- गड़हनी, एक संवाददाता। स्थानीय गड़हनी खंड के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से चलाये जा रहे व्यापक गृह संपर्क अभियान के अंतर्गत रविवार को गड़हनी क्षेत्र में सभी हिन्दू परिवारों के घर-घर जाकर पत्रक, कैलेंडर एवं पुस्तिका का वितरण किया गया। इस अभियान का उद्देश्य समाज में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता, संस्कार, संस्कृति और संगठन के विचारों का प्रसार करना है। अभियान के तहत स्वयंसेवकों ने हर घर पहुंचकर संघ के विचारों से संबंधित सामग्री ससम्मान भेंट की तथा लोगों को संगठन की गतिविधियों और उद्देश्यों की जानकारी दी। यह अभियान 11 से 31 जनवरी तक चलने वाला है। यह कार्यक्रम भोजपुर विभाग प्रचारक राणा जी, खंड कार्यवाह बबलू राय , खंड सामाजिक समरसता प्रमुख दीपक कुमार ओझा, स्वयंसेवक भगवान प्रसाद, बगवां मंडल प्रमुख मनोरंजन तिवारी, स्वयंसेवक विशाल...