आरा, जुलाई 3 -- गड़हनी, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत स्थित पुरानी बजार शिव मंदिर के प्रांगण में गुरुवार को अगिआंव विधानसभा के गड़हनी नगर एवं ग्रामीण का बूथ सशक्तीकरण और मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण एवं बूथ प्रभारी की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष चंदन सोनी ने की और संचालन भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष कुमार अरविंद सिंह ने किया। बैठक में सभी बूथ अध्यक्षों सहित उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को बूथ संबंधी जानकारी दी गई और सभी कार्यकर्ताओं से अपना बूथ सबसे मजबूत बनाने की अपील की गई। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सह प्रभारी अरुण कुमार सिंह मौजूद थे। बैठक में भजपा आईटी सेल के प्रशांत पांडेय (प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश) भी उपस्थित थे। मौके पर उपस्थित पूर्व अध्यक्ष अशोक केशरी, महामंत्री अभिषेक बिसेन, रितेश कुमार, गौरव केशरी, ...