आरा, फरवरी 22 -- उद्धाटन मैच में पीरो ने आरा को हराया, दूसरे मैच में गड़हनी ने कारीसाथ पर दर्ज की जीत गड़हनी, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड के बराप गांव में रविवार को सद्भवना क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 12 का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन मैच आरा बनाम पीरो के बीच खेला गया। इसमें पीरो ने एकतरफा जीत दर्ज की। दूसरा मैच कारीसाथ बनाम गड़हनी के बीच खेला गया, जिसमें गड़हनी ने जीत दर्ज की। टूर्नामेंट का उद्धाटन मुख्य अतिथि आगिआंव विधायक महेश पासवान और बराप पंचायत के मुखिया चंद्रशेखर सिंह व अन्य उपस्थित लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। मैच के पहले सभी खिलाड़ियों ने हाथ में तिरंगा झंडा फहराते राष्ट्र गीत गाते हुए पूरे क्रिकेट मैदान में चक्कर लगाकर खेल का आगाज किया। उपस्थित दर्शकों ने भी खड़ा होकर खिलाड़ियों का स्वागत किया। उद्धाटन ...