आरा, फरवरी 6 -- गड़हनी, एक संवाददाता। पुलिस बल नहीं मिलने के कारण नगर के धोबी मुहल्ला से लेकर पुरानी बाजार शिवमंदिर तक का अतिक्रमण हटाने का कार्य नहीं हो सका। शुक्रवार को दल-बल के साथ बीडीओ अर्चना कुमारी बतौर वरीय मजिस्ट्रेट पहुंची थी। उन्होंने बताया कि आवेदक राम अयोध्या प्रसाद की ओर से अतिक्रमण को ले सीओ के पास शिकायत किया गया था। उनके आवेदन के आलोक में आरा सदर एसडीओ के आदेश पर कार्रवाई की जा रही है। हालांकि जिले से अतिरिक्त पुलिस बल नहीं मिलने के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी। वहीं सभी अतिक्रमणकारियों ने एक सप्ताह का समय की मांग की है। जानकारी के अनुसार आरओ राघव सिंह के नेतृत्व में सड़क मापी कर अतिक्रमण को चिह्नित किया गया है और आदेश दिया गया कि अपने से जल्द अतिक्रमण हटा लिया जाए नहीं तो कार्रवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...