आरा, दिसम्बर 15 -- गड़हनी, एक संवाददाता। मेरा युवा भारत (माई भारत) स्पोर्ट्स पथार युवा क्लब भोजपुर के तत्वावधान में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद का सफल आयोजन अगिआंव ब्लॉक के रतनाढ़ मैदान में कराया। उद्घाटन त्रिभुवन सिंह ने फीता काटकर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपक सिंह, अभिषेक सिंह एवं नंदू पांडेय उपस्थित रहे। पुरुष वर्ग में फुटबॉल, लंबी कूद एवं 1600 मीटर दौड़, जबकि महिला वर्ग में कबड्डी, लंबी कूद एवं 400 मीटर दौड़ की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में गड़हनी टीम उपविजेता रही, जबकि आदर्श युवा क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं महिला कबड्डी में बिहिया की टीम उपविजेता रही और कसाप की टीम विजेता बनी। दौड़ एवं लंबी कूद प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लि...