छपरा, जुलाई 18 -- गड़खा, एक संवाददाता। फ़ेरूसा गांव में शुक्रवार को करंट लगने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। मृतक 21 वर्षीय रंजीत राय गड़खा थाना क्षेत्र के फ़ेरूसा गांव निवासी ख़ख़न राय का पुत्र था। वह अपने ही गांव में निर्माणाधीन मकान में राजमिस्त्री का काम कर रहा था। छत पर सरिया चढ़ाने के दौरान वह करंट प्रवाहित बिजली तार की चपेट में आ गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मां रमिता देवी दहाड़ मार कर रो रही थी। दो भाइयों में रंजीत बड़ा था और घर का अकेला कमाऊ सदस्य था। डीलर संघ मांगों को लेकर...