छपरा, फरवरी 4 -- 9 गड़खा थाना क्षेत्र के रघुपुर गांव में बुधवार को जुटी लोगों की भीड़ और लोगों से बात करती पुलिस 10 गड़खा थाना क्षेत्र के रघुपुर गांव में बुधवार को बुद्धिजीवियों की मौजूदगी में शांति बहाली के लिए बैठक करते पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी गड़खा, एक संवाददाता। गड़खा थाना क्षेत्र के रघुपुर स्थित धार्मिक स्थल के पास लगाए गए झंडा, पोस्टर और होर्डिंग को मंगलवार की रात कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। बुधवार की सुबह इसकी जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण स्थल के पास एकत्र हो गए। ग्रामीणों द्वारा एक पक्ष के कुछ बच्चों पर पोस्टर फाड़ने का आरोप लगाए जाने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को गंभीर देख ग्रामीणों ने तत्काल गड़खा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गड़खा थानाध्य...