छपरा, मार्च 20 -- गड़खा, एक संवाददाता। केवानी गांव में बुधवार की रात डकैतों ने हथियार के बल पर एक घर में घुसकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। गृहस्वामी द्वारा नकद व जेवरात समेत लाखों के समान लूटने की बात कही जा रही है। लूटपाट का विरोध करने पर डकैतों ने मारपीट भी की। सिर पर पिस्टल तान उन्हें डराया धमकाया। गृहस्वामी सुरेश मांझी ने बताया कि करीब आठ की संख्या में नकाबपोश डकैत बगल का गेट फांदकर उनके घर में घुस गए। बाद में दुरमिस की सहायता से दूसरे गेट को तोड़ दिया। जैसे ही उनको इसकी भनक लगी वो चिल्लाने लगे। शोर सुनकर दो डकैतों ने उनके ऊपर हमला कर दिया और फिर मुंह दबाकर सिर पर पिस्टल तान उन्हें भय दिखा चुप करा दिया। इस दौरान बाहर खड़े डकैतों द्वारा दो राउंड फायरिंग करने की भी बात कही जा रही है। वारदात के समय घर में तीन ही लोग मौजूद थे। करीब 40 मिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.