रामगढ़, अगस्त 7 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। बुधवार को चुट्टूपालू के पास गड़के घाटी में एक ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा रांची से हजारीबाग की ओर जा रहे ट्रेलर संख्या ओडी 29 एल 3912 फोरलेन सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें ट्रेलर चालक सुभाष 33 वर्ष, पिता रामानंदन पासवान, निवासी मुंडेरा मॉल, कोतवाली, देवरिया उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से चालक को तुरंत सदर अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सा पदाधिकारी ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए घाटी में यातायात बाधित रहा। जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित मर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
		
			Click here to read full article from source
			
			To read the full article or to get the complete feed from this publication, please 
Contact Us.