विकासनगर, अप्रैल 26 -- उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष गीता राम गौड़ ने शहीद केसरी चंद की जयंती पर आईटीआई ग्वासा पुल का नामकरण केसरी चंद के नाम करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि शनिवार को देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री का दायित्वधारियों से मिलने का कार्यक्रम था। इस दौरान उन्होंने हनोल में 120 करोड़ से मास्टर प्लान के तहत होने वाले कार्यों हरिपुर स्थित यमुना नदी के घाटों के निर्माण कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही एक मांगपत्र सौंप कर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ग्वासा पुल का नाम वीर शहीद केसरी चंद के नाम पर करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.