बागपत, मई 21 -- युवा चेतना समिति बसौद की ओर से मंगलवार को ग्वालीखेड़ा के चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें यूपी बोर्ड कक्षा दस में जनपद में पहला और दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं और उनके शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समिति अध्यक्ष मास्टर सत्तार अहमद ने कहा इस कॉलेज में पढ़ने वाली ग्वालीखेड़ा के आईटीबीपी चंडीगढ़ में कांस्टेबल के पद पर तैनात अंसार अली की बेटी रुचि ने दसवीं परीक्षा में 93.8 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम और बिलोचपुरा के किसान प्रदीप कुमार की बेटी सलोनी ने 93.5 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त करते जिले और गांव का नाम रोशन किया। उन्होंने कॉलेज के अन्य विद्यार्थियों को छात्राओं से प्रेरणा लेकर महनत के साथ पढ़ाई करने को कहा। उन्होंने दोनों छात्राओं सहित प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री, प्राचार्य डॉ. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.