बेगुसराय, दिसम्बर 12 -- बरौनी। ठंड व कोहरे के कारण ट्रेनों के रद्द होने व घंटों विलंब से चलने का सिलसिला लगातार जारी है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को ग्वालियर व जनसेवा एक्सप्रेस रद्द रहीं। वहीं बाघ एक्सप्रेस चार घंटे, मैसूर-दरभंगा 11 घंटे, रानी कमलापति-अगरतल्ला चार घंटे, कामाख्या-उदयपुर तीन घंटे विलंब से बरौनी जंक्शन पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...