ग्वालियर, फरवरी 2 -- ग्वालियर के एक गत्ता कारोबारी को फेसबुक पर एक महिला ने अपने जाल में ऐसा फंसाया कि 1.41 करोड़ रुपये गंवा बैठे। महिला ने खुद को यूनाइटेड किंग्डम की नागरिक बताया। फिर क्या- दोस्ती, साजिश और लूट का जाल, जिसमें 75 साल का बुजुर्ग कारोबारी फंसकर इतनी बड़ी रकम गंवा बैठा। साइबर ठगी को अंजाम देने वाली महिला का नाम शिवानी अग्रवाल है। उसने कारोबारी से पहले दोस्ती की और फिर ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए ठगी को अंजाम दिया।75 साल के कारोबारी से 1.4 करोड़ की लूट 75 साल के कारोबारी जब फंस गया और 1.41 करोड़ रुपए गंवा बैठा तो फेक विदेशी महिला ने फेसबुक से अपना अकाउंट "शिवानी अग्रवाल' को डिलीट कर दिया। साइबर एक्सपर्ट की टीम अकाउंट से डिटेल जुटा रही है। जांच-पड़ताल में पता लगा है कि देश के 12 राज्यों के 20 से ज्यादा शहरों के 100 अकाउंट में यह राश...