ग्वालियर, फरवरी 8 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां शनिवार देर रात शख्स ने पत्नी पर गोलियों की बौछार कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शख्स की उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद गुस्से में उसने कट्टा निकालकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली सीधे सीने पर लगने से महिला मौके पर ही गिर गई और उसकी मौत हो गई।मामूली बहस बनी जानलेवा मामला थाटीपुर थाना क्षेत्र की दर्पण कॉलोनी के पास स्थित मॉडल स्कूल के पास हुई। मृतका का नाम रूचि तोमर है। आरोपी पति सोनू तोमर है। जानकारी के अनुसार रात लगभग 11 बजे दोनों के बीच घरेलू बहस हुई, जो धीरे-धीरे हाथापाई और गुस्से में बदल गई। बहस के दौरान सोनू ने कट्टा निकालकर पत्नी पर फायर कर दिया। यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में लौट रही कड़ाके की ठंड! ओले-बारिश और कोहरे का अलर्...