ग्वालियर, फरवरी 13 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे 9 साल के एक मासूम बच्चे ने अपने खून से पत्र लिखकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से न्याय की गुहार लगाई है। मासूम के पिता ने शहर के एक नामी डॉक्टर पर बिना डिग्री-डिप्लोमा के लोगों का इलाज करते हुए उनकी जान से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि उस डॉक्टर के दिए दवाओं के ओवरडोज की वजह से बच्चे के शरीर में कई गंभीर बीमारियां हो गईं हैं। जिसके बाद उन्होंने इस मामले में आरोपी डॉक्टर पर कार्रवाई करने की मांग की है, साथ ही न्याय ना मिलने पर आत्मदाह करने का ऐलान किया है। बच्चे के पिता का कहना है कि ऊंची पहुंच की वजह से आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उधर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मामले में जल्द कार्रवाई ...