ग्वालियर, दिसम्बर 20 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में घर के बाहर बैठकर धूप सेंक रहे बुजुर्ग के ऊपर गिट्टी से भरा डंपर पलट गया। बुजुर्ग के सामने ही डंपर का बैलेंस बिगड़ा, वो उठ ही रहे थे, इतने में ही गिट्टी भरभराकर उन पर आ गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की अरनव कॉलोनी की है। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। 90 साल के गिर्राज शर्मा अपने नाती सतीश शर्मा के साथ रहते थे। गिर्राज अपने घर के बाहर बैठकर धूप सेंक रहे थे।पास में एक घर के निर्माण कार्य के लिए गिट्टी से भरा डंपर आया था। डंपर का टायर एक गड्ढे में फंस गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया। डंपर में भरी गिट्टी भी बुजुर्ग के ऊपर और घर में फैल गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.