ग्वालियर, अप्रैल 20 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेवफा पत्नी ने अपने पति के साथ मिलकर अपने पति को कुचलकर मारने का प्रयास किया। दोनों ने पीड़ित को 50 मीटर तक घसीटा और जान लेने की कोशिश की। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे पर कैद हो गई। पहले तो पुलिस को यह मामला हिट एंड रन का लगा,लेकिन पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर पूछताछ करने के बाद पूरा सीन ही बदल गया। पति को गंभीर चोटें आई हैं। घटना 21 मार्च को ग्वालियर शहर के झांसी रोड पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत हुई। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अनिल ने अपनी पत्नी रजनी पाल और उसके प्रेमी मंगल सिंह कुशवाह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई,जिसके बाद इस मामले ने एक नया मोड़ ले लिया। उसने आरोप लगाया कि दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची थी। खबरों के मुताबिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.