कानपुर, जनवरी 20 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। ग्वालटोली थाने के इतिहास का गवाह 60 साल पुराना अशोक का पेड़ अब नहीं रहा। करीब 50 फीट ऊंचे इस पेड़ को पुलिस ने कटवा दिया। पेड़ का ठूंठ मात्र शेष बचा है। स्थानीय लोगों का कहना था कि पेड़ हरा-भरा था कि काटना नहीं चाहिए था। स्थानीय लोगों की मानें तो 1960 के दशक में ग्वालटोली थाने में अशोक का पौधा लगाया गया था जो थाना पुलिस की अच्छी देखभाल के चलते दिन-ब-दिन बढ़ता गया। थाने की चार मंजिला इमारत से भी ऊंचा हो गया। अशोक के पेड़ की औसत आयु 50 वर्ष होती है। 60 साल अधिक उम्र का होने के चलते पेड़ अंदर से खोखला होने लगा था। तेज हवा चलने पर पेड़ गिरने का भय बना रहता था। लिहाजा, थाना पुलिस ने बूढ़े दरख्त पर आरी चलवा दी। ग्वालटोली थाना कोतवाल संतोष कुमार का कहना है कि काटे गए पेड़ की जगह नया पौधा लगाएंगे। प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.