वाराणसी, जनवरी 5 -- वाराणसी। सेवाज्ञ संस्थानम् की ओर से आयोजित महामना महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को लंका स्थित ग्लोरियस एकेडमी में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान, समसामयिक विषयों, बौद्धिक प्रश्नों पर त्वरित सोच और सटीक उत्तरों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि उद्यमी संतोष तिवारी रहे। विद्यालय प्रबंधन की ओर से गिरीश चंद तिवारी, गुंजन गुप्ता ने बच्चों को संबोधित किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ.हरेंद्र कुमार राय ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...