काशीपुर, फरवरी 5 -- जसपुर। ग्लोबल मिलेनियम इंटरनेशनल स्कूल ने पुलिस संग सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। आम नागरिकों को यातायात नियमों जानकारी दी गई। गुरुवार को टोल प्लाजा से कार्यक्रम शुरू हुआ। जो सुभाष चौक से होते हुए एसडीएम कार्यालय में समाप्त हुआ। इस दौरान नागरिकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, यातायात संकेतों का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया। स्कूली बच्चों एवं स्वयंसेवकों ने फैमिली ट्री विषय पर विशेष पोस्टकार्ड तैयार कर वाहन चालक को वितरित किए। यहां एसडीएम अभय प्रताप सिंह, सीपीयू पुलिस कर्मी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.