धनबाद, दिसम्बर 6 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया में शुक्रवार को नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों के लिए रंगारंग फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता की गई। छात्र-छात्राओं ने डॉक्टर, सैनिक, स्वतंत्रता सेनानी, कार्टून कैरेक्टर, फल आदि की वेशभूषा धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य चांदनी त्रिगुणायत ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल को प्रोत्साहित करना था। बच्चों ने अपने किरदार से जुड़ी संवाद और पंक्तियां भी बोलीं, जिसने कार्यक्रम और रोचक बना दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.