वाराणसी, दिसम्बर 16 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू स्थित अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र में सोमवार को ग्लोबल साउथ देशों के शिक्षकों के लिए डिजिटल शिक्षण का प्रशिक्षण शुरू हुआ। 'द डिजिटल पेडागॉजी : एजुकेटर्स फॉर टुमॉरो' विषय पर यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सात दिन चलेगा। कार्यक्रम में श्रीलंका, बेलारूस, कम्बोडिया, इक्वाडोर, घाना, कजाकिस्तान, केन्या, मोरक्को, मोज़ाम्बिक, म्यांमार, नामीबिया, नेपाल, रूस, रवांडा, तंजानिया, तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान, वियतनाम, इथियोपिया, ताजिकिस्तान, ज़ाम्बिया, ज़िम्बाब्वे, कोट द'ईवोआर और ट्रिनिडाड-टोबैगो जैसे 24 देशों के 40 शिक्षक शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी, और विशिष्ट अतिथि केंद्रीय विश्वविद्यालय बड़ौदा के पूर्व कुलपति प्रो. आरएस दुबे रहे...