शामली, फरवरी 12 -- शहर के कैराना रोड स्थित ग्लोबल शांति केयर हॉस्पिटल द्वारा गुरूवार को एक विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श दिया। शिविर में कुल 320 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में एमबीबीएस, एमएस, ईएनटी डॉ. ऋषभ जैन ने नाक, कान एवं गले से संबंधित रोगों की जांच कर परामर्श दिया तथा निशुल्क एंडोस्कोपी सेवाएं प्रदान कीं। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. कनिका ने महिलाओं को विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में परामर्श दिया। वहीं मेदांता हॉस्पिटल से पूर्व में संबद्ध रहे डॉ. मुरली मनोहर ने सामान्य रोगों के मरीजों का परीक्षण कर उपचार संबंधी सलाह दी। हॉस्पिटल के निदेशक कुशांक चौहान ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य शामली में अनुभवी चिकित्सकों द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.