जमशेदपुर, मार्च 19 -- संकुल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता 2024-25 संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय करनडीह का आयोजन राज्य संपोषित हाई स्कूल करनडीह में मंगलवार को हुआ। इसमें पोटका प्रखंड क्षेत्र के 20 स्कूलों के प्रतिभागी शामिल हुए। विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल बच्चों ने कबाड़ से जुगाड़ कर एक से बढ़कर एक कुल 25 मॉडल प्रदर्शित किये। प्रदर्शनी के मॉडल का अतिथियों ने जायजा लिया एवं बच्चों की तारीफ की। विज्ञान प्रदर्शनी की थीम ग्लोबल वार्मिंग थी। इसलिए बच्चों ने वैश्विक तापमान में वृद्धि, सोलर सिस्टम, मॉडर्न सिटी, पॉल्यूशन कंट्रोल सिस्टम, सेव वाटर, स्मार्ट सिटी, रोड सेफ्टी आदि से संबंधित प्रोजेक्ट बनाए थे। मौके पर संकुल साधनसेवी संजय कुमार ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा प्रस्तुत प्रोजेक्ट से उनमें छिपा टैंलेंट दिखता है। प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.