पलामू, जून 10 -- विश्रामपुर। पलामू जिले के विश्रामपुर स्थित रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सोमवार को पर्यावरण सप्ताह कार्यक्रम संपन्न हो गया। पर्यावरण सप्ताह के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में कई कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक सप्ताह तक पर्यावरण संरक्षण, जागरूकता अभियान, ग्लोबल वार्मिंग पर कार्यशाला, पौधारोपण सहित कई कार्यक्रम का संचालन किया गया। मुख्य अतिथि कुलाधिपति डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि पेड़ों के अंधाधुंध कटाई से ग्लोबल वार्मिंग का खतरा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इससे निपटने के लिए सभी लोगों को पौधारोपण करना होगा। आरसीयू के कुलपति डॉ संजय कुमार झा, रजिस्टार डॉ देवाशीष मंडल व परीक्षा नियंत्रक डॉ नील कुमार सिंह ने पर्यावरण विषय पर प्रकाश डाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...