रांची, नवम्बर 25 -- रांची। संस्कृति और नृत्यशाला की ओर से 10 मई 2026 को रांची में पहला 'ग्लोबल डांस इवेंट' आयोजित किया जा रहा है। इसमें सभी शास्त्रीय नृत्य को शामिल किया गया है। मोनिका डे ने बताया प्रतिभागी शास्त्रीय, लोक, जनजातीय और समकालीन नृत्य में भाग ले सकते हैं। ग्रुप और सोलो, दोनों विधाओं में अपनी कला का प्रदर्शन कर सकते हैं। सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मर को 'फ्यूचर फेस अवॉर्ड' दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...