हाजीपुर, फरवरी 23 -- बिदुपुर । संवाद सूत्र दिल्ली में हुए ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में वैशाली की बेटी आयुषी की कंपनी का भी चयन किया गया है। वैशाली जिले के रामदौली निवासी दिवंगत पत्रकार सुनील कुमार सिंह और शिक्षिका वंदना प्रियंका की बेटी ने इस समिट में बतौर को-फाउंडर भाग लिया था। मैजिक रोल एआई (बिग बडी टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन) बंगलुरू भारत की उन 23 कंपनियों में शामिल है, जिसका चयन किया गया है। समिट में भाग लेकर वैशाली के रामदौली लौटी आयुषी ने बताया कि इस समिट में कुल 60 देशों के 4650 आवेदन आए थे। कुल तीन कैटेगरी में 70 कंपनियों का चयन हुआ। इसमें एआईबाईहर में विश्व स्तर पर चयनित 30 एआई स्टर्टअप में हमारी कंपनी भी शामिल रही। मैजिक रोल (एआई) का चयनित होना मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। मैं अपने गांव में दादी मां और चाचा से आशीर्वाद लेने आयी हू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.