रामपुर, फरवरी 20 -- शहर में गुरूवार को सहोदया ग्रुप द्वारा ग्रीनवुड स्कूल में आयोजित मैथमेटिक्स ओलंपियाड में ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों के लगभग 1200 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा चार के छात्र शिखर गौतम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा सात के लव कुमार गौतम ने तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय के करीब सौ छात्र-छात्राओं ने ओलंपियाड में भाग लिया, जिनमें से दस बच्चों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ताबिश आजाद, प्रधानाचार्य डॉ. अतीवा कमर तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें बधाई दी। शिखर गौतम की विशेष उपलब्धि को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें अप्रैल माह क...