गाज़ियाबाद, जनवरी 31 -- - जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे वीकडे न्यू सीजन-4 क्रिकेट टूर्नामेंट गाजियाबाद, संवाददाता। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे वीकडे न्यू सीजन-4 क्रिकेट टूर्नामेंट में ग्लेमॉर्गंस और राइजिंग स्टार्स के बीच लीग मैच खेला गया। मैच में ग्लेमॉर्गंस की टीम 20 रन से विजेता बनी। टॉस जीतकर ग्लेमॉर्गंस ने बल्लेबाजी की और 20 ओवर में सात विकेट खोकर 160 रन बनाए। निर्मल ने 57 और राहुल राजपूत ने 30 रन बनाए। दूसरी टीम से अरुण ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए राइजिंग स्टार्स की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 140 रन बना लिए। आशीष पांडेय ने 37 और अरुण ने 16 रन का योगदान दिया। ग्लेमॉर्गंस से गेंदबाजी में आशिफ ने तीन, अमन और राहुल ने दो-दो विकेट लिए। आशिफ मैन ऑफ द मैच बने।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.