बागपत, फरवरी 10 -- बड़ौत। ग्रोवैल स्कूल के को-एड विंग में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ हुआ, जिसमें छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया। सोमवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू शर्मा एवं डायट से पधारी मुख्य अतिथि प्रवक्ता गीता राठी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। उद्घाटन उपरांत मुख्य अतिथि ने खेल मशाल प्रज्वलित कर विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश दिया। इसके बाद प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। प्रतियोगिताओं की श्रृंखला की शुरुआत शतरंज मुकाबलों से हुई, जिसमें कुल 22 खिलाड़ियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता, धैर्य और रणनीतिक कौशल का परिचय दिया। इसके पश्चात आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में आठ टीमों ने दमखम दिखाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.