फरीदाबाद, जनवरी 10 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में ग्रैप (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) की पाबंदियां हटते ही हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है। शनिवार सुबह शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 359 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। हालांकि दिन में तेज हवा चलने से कुछ राहत मिली और एक्यूआई घटकर 197 पर आ गया, लेकिन प्रदूषण का स्तर अब भी स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बना हुआ है। प्रदूषण के साथ ही लोगों को ठंड का डबल अटैक झेलना पड़ा। न्यूनतम तापमान 5 और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। शहर में ग्रैप तीन की पाबंदियां हटने के बाद निर्माण कार्य एक बार फिर शुरू हो गए है। निर्माण कार्यों के दोबारा शुरू होने और सड़कों पर उड़ती धूल के कारण हवा में पीएम 2.5 औ...