नोएडा, जनवरी 4 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। प्रदूषण का स्तर कम होने पर ग्रैप ( ग्रैडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) तीन और चार की पाबंदियां हटने से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। प्राधिकरण ने विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इससे सूरजपुर-कासना मार्ग की मरम्मत का काम रफ्तार पकड़ेगा। ग्रेटर नोएडा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में नई सड़कों के निर्माण के साथ खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत, जल निकासी के लिए नाली का निर्माण आदि विकास कार्य कराए जा रहे हैं। प्राधिकरण के परियोजना विभाग के अधिकारी के मुताबिक 100 से अधिक साइट पर काम चल रहा है। ग्रैप की पाबंदियां हटने से अब इसमें तेजी आएगी। शहर की प्रमुख सड़क सूरजपुर-कासना की मरम्मत का काम अधर में अटका है। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगभग 12 किलोमीटर लंबी यह सड़क ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.