घाटशिला, जनवरी 31 -- भारत के 76 वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित ग्रैंड परेड समारोह में चाकुलिया प्रखंड के बेंद पंचायत के मुखिया राधानाथ मुर्मू ने भाग लिया था। गुरुवार को मुखिया के अपने पंचायत पहुंचने पर पंचायत के ग्रामीणों ने उनका भव्य तरीके से स्वागत किया। मुखिया राधानाथ मुर्मू ने कहा कि यह समारोह देश की सांस्कृतिक विविधता और लोकतांत्रिक मूल्यों को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर था। वह अपने पंचायत और चाकुलिया प्रखंड के लोगों की ओर से इस समारोह में शामिल होकर बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। 76वें गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक समारोह में राधानाथ मुर्मू की भागीदारी ने बेंद पंचायत और चाकुलिया प्रखंड को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि यह समारोह देश की एकता और अखंडता को प्रदर्शित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.