देहरादून, दिसम्बर 12 -- देहरादून। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय बीरपुर में शुक्रवार को ग्रैंडपेरेंट्स डे पर छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। ग्रैंडपेरेंट्स के रिश्तों का महत्व जाना और सेल्फी पॉइंट में तस्वीरें खिंचवाई। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत विद्यालय बैंड के साथ तिलक लगाकर किया गया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य और मुख्याध्यापिका ने दीप प्रज्ज्वलन किया। बच्चों ने गीत, नृत्य की प्रस्तुतियां दी। दादा-दादी, नाना-नानी व बच्चों ने उत्साहपूर्वक खेल में भाग लिया और बच्चों को जीवन मूल्यों से अवगत कराया। प्रधानाचार्या बसंती खम्पा ने कार्यक्रम का उद्देश्य दादा-दादी, नाना-नानी से विद्यार्थियों का भावनात्मक संबंध को मजबूत करना बताया। समारोह के अंत में मुख्याध्यापिका आरती उनियाल ने दादा-दादी, नाना-नानी को धन्यवाद कर उनके योगदान को सम्मानित ...