नई दिल्ली, जनवरी 2 -- नई दिल्ली।प्रमुख संवाददाता दिल्ली में ग्रेप के स्टेज-तीन की पाबंदियां हटने के बावजूद प्रदूषण के खिलाफ जमीनी कार्रवाई पहले की तरह पूरी सख्ती से जारी रहेगी। यह बात पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कही। उन्होंने बताया कि लगातार की गई कार्रवाइयों का असर हवा की गुणवत्ता में साफ दिख रहा है। पर्यावरण मंत्री के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 380 से घटकर 236 दर्ज किया गया है। वहीं बवाना इलाके में यह 141 रहा, जिसे अपेक्षाकृत बेहतर हवा की श्रेणी में माना जाता है। उन्होंने कहा कि यह सुधार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में लगातार हो रही जमीनी कार्रवाई का परिणाम है। सिरसा ने बताया कि बीते 24 घंटों में छह हजार किलोमीटर से अधिक सड़कों की सफाई की गई। इस दौरान बारह हजार मीट्रिक टन से ज्यादा कचरा ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.