नोएडा, जनवरी 15 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट में महिला से चेन छीनने का वीडियो सामने आया है। बाइक सवार दो लुटेरों ने करीब बीस दिन पहले इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर लुटेरों की तलाश में जुटी है। ग्रेनो वेस्ट की अरिहंत अंबर सोसाइटी के मुख्य गेट पर 25 दिसंबर को महिला से चेन छीनने की घटना हुई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा कि घटना के दिन दो महिलाएं बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थीं। वह सोसाइटी के गेट के समीप पहुंची तो बाइक सवार एक बदमाश ने पीछे चल रही महिला के गले से चेन झपट ली। झपटमारी के दौरान चेन टूट गई। बदमाश खाली हाथ वहां से भाग गए। पुलिस से इस मामले की शिकायत की गई थी। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि घटना पुरानी है। वीडियो के आधार पर लुटेरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.