नोएडा, दिसम्बर 13 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गैलेक्सी रॉयल सोसाइटी के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में शनिवार की सुबह बिजली की दुकान में अचानक आग लग गई। सैर पर निकले सोसाइटी के लोगों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोसाइटी के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में बिजली के सामान की दुकान है। सोसाइटी के लोग सुबह टहलने के लिए बाहर निकले तो उन्होंने दुकान से आग की लपटें निकलती देखीं। उन्होंने दुकान का शटर खोलने का प्रयास किया। इसके बाद लोगों ने आसपास से पानी का इंतजाम किया और पाइप की मदद से आग बुझाने में जुट गए। दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, आग की चपेट में आकर दुकान में रखा काफी सामान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.