नोएडा, फरवरी 13 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। प्राधिकरण की टीम ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट इलाके में हिंडन के डूब क्षेत्र में हुए अवैध निर्माण को शुक्रवार को बुलडोजर चला ध्वस्त कर दिया। इस दौरान करीब 30 हजार वर्गमीटर जमीन अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई। कॉलोनाइजर की ओर से यहां अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों को बिसरख गांव के पास हिंडन के डूब क्षेत्र में खसरा संख्या-135 की जमीन पर अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी। इस पर सीईओ रवि कुमार एनजी ने परियोजना विभाग को अवैध निर्माण कर जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। शुक्रवार को वर्क सर्किल-तीन की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान कोई विरोध करने के लिए आगे नहीं आया। परियोजना विभाग के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि...