नोएडा, जनवरी 6 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट स्थित बुलंद एलिवेट सोसाइटी में लोगों को सुविधाएं न मिलने ले परेशानी हो रही है। आरोप है कि सोसाइटी में क्लब हाउस और पार्किंग की सुविधा बिल्डर द्वारा नहीं दी गई है, जिसको लेकर कई बार मांग भी की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। सोसाइटी में रहने वाले हरदम और जितेंद्र ने बताया कि परिसर में अभी एक टावर में ही लोग रह रहे हैं, जिसमें करीब 120 परिवार रहते हैं, लेकिन बिल्डर ने लोगों को आधी अधूरी सुविधाओं के साथ फ्लैट सौंप दिए हैं। सोसाइटी में क्लब हाउस का निर्माण नहीं किया गया है। पार्क की सुविधा न होने से उनके पास टहलने के लिए कोई स्थान नहीं है। पार्किंग की भी व्यवस्था नहीं है। बेसमेंट का कार्य अभी अधूरा है। लोग बाहर खुले में ही अपने वाहनों को इधर-उधर खड़ा करते हैं, जिससे आने जाने म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.