नोएडा, फरवरी 16 -- कालोनाइजर करीब 19 हजार वर्गमीटर जमीन पर अवैध कालोनी बसाने की कोशिश कर रहे थे दो मकानों का निर्माण किया जा चुका था, अवैध निर्माण वाली अन्य जमीन चिन्हित की जा रही ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के बिलासपुर में अवैध रूप से बसाई जा रही कालोनी पर प्राधिकरण ने सोमवार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। चारदीवारी करने के साथ यहां दो मकान बनाए जा चुके थे। अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई करीब 19 हजार वर्गमीटर जमीन की कीमत 37.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों को शिकायत मिली थी कि अधिसूचित क्षेत्र के बिलासपुर गांव के खसरा संख्या-100, 104 और 105 की जमीन पर कुछ लोग अवैध निर्माण कर रहे हैं। कालोनाइजर चारदीवारी कर छोटे- छोटे भूखंड बेच रहे हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी...