नोएडा, जनवरी 15 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भूखंड आवंटन के वर्षों बाद भी उद्योग शुरू नहीं करने पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में प्राधिकरण ने औद्योगिक श्रेणी के 13 भूखंडों का आवंटन निरस्त कर दिया। इस कार्रवाई से अन्य आवंटियों की परेशानी बढ़ सकती है। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक आवंटित भूखंड पर कब्जा दिए जाने के बाद भी उद्योग शुरू नहीं शुरू करने वाले आवंटियों की सूची तैयार की गई है। इसके आधार पर जांच की जा रही है। वर्ष 2008 में आवंटित 13 भूखंडों का आवंटन निरस्त कर दिया गया है। आवंटियों ने कई बार नोटिस जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं किया था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने बताया कि भूखंड लेकर निर्माण नहीं करने वालों पर कार्रवा...