नोएडा, फरवरी 20 -- कासना के मुख्य पंपिंग स्टेशन में पांच नई मोटर लगाने का काम जल्द सेक्टरों में सीवर के ओवरफ्लो की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी सेक्टर पी-3 में नई लाइन बिछाने का काम पूरा ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा में सीवरेज की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कासना स्थित मुख्य पंपिंग स्टेशन (एमएसपी) में उच्च क्षमता की पांच नई मोटर लगाने का काम जल्द किया जाएगा। इससे गंदा पानी तेज बहाव में एसटीपी तक पहुंचेगा। इस काम के लिए प्राधिकरण ने निविदा जारी की है। साथ ही जर्जर लाइन को चिन्हित किया जा रहा है। प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक सीवर लाइन में आ रही दिक्कतों को चिन्हित कर उन्हें दूर किया जा रहा है। इससे सेक्टरवासियों को अगले कुछ माह में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी। कार्ययोजना के तहत कासना स्थित...